आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रेलवे में इंजीनियर पति पर सरकारी कार्यालय में कार्यरत पत्नी ने उनके आपत्तिजनक निजी वीडियो वायरल करने के लगाए आरोप, मुकदमा दर्ज। ( Agra Live News: FIR lodge against Engineer for sending compromised video of wife )
आगरा के थाना ताजगंज में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि बेटी राज्य कर्मचारी है, पति रेलवे में इंजीनियर हैं और ताजगंज क्षेत्र में रहते हैं। बेटी का पति से विवाद चल रहा है। इसलिए वह उनके साथ मायके में रह रही है।
निजी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप
आरोप है कि राज्य कर्मचारी पत्नी के उनके रेलवे में इंजीनियर पति ने निजी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिए हैं, पत्नी के चरित्र पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की साजिश की जा रही है, मोबाइल से अपने विभागीय स्टाफ को आपत्तिजनक वीडियो भेज रहा है, इससे सामाजिक प्रतिष्ठा पर ठेस पहुंची है, थाना प्रभारी ताजगंज का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।