आगरालीक्स पूर्व सीएम मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव चार पहीने से पीई से पीड़ित थे उन्हें आइसीयू में भर्ती रहना पड़ा था यह जानलेवा बीमारी होती है, जानें, हालांकि प्रतीक यादव की मौत का कारण केजीएमयू, लखनऊ में चल रहे पोस्टमार्टम से पता चलेगा। ( 38 year old Prateek Yadav suffers from Pulmonary embolism, Autopsy reveal the cause of death)
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई 38 साल के प्रतीक यादव को सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर आया गया। डॉक्टरों ने उन्हें म्रत घोषित कर दिया। केजीएमयू में उनका पोस्टमार्टम चल रहा है। प्रतीक यादव ने दिसंबर 2011 में अपर्णा यादव से लव मैरिज की थी और वे अपने परिवार के साथ विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ स्थित आवास में रह रहे थे।
पल्मोनरी एम्बोलिज्म से पीड़ित थे प्रतीक यादव
मीडिया रिपोर्ट में अपर्णा यादव की करीबी मित्र रानी सिंह के अनुसार कहा है कि चार महीने पहले प्रतीक यादव को लंग्स का इन्फेक्शन हुआ था उनका आपरेशन हुआ था और आईसीयू में रहना पड़ा था। अस्पताल से छुटटी के बाद वे घर आ गए थे। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रतीक यादव को पल्मोनरी एम्बोलिज्म यानी पीई की समस्या था, इस बीमारी में फेफड़ों की खून की नलिकाओं में थक्का फंस जाता है, यह जानलेवा हो सकता है। इससे फेफड़ों में खून की सप्लाई प्रभावित होने लगती है, सांस फूलने के साथ ही आक्सीजन का स्तर भी कम हो जाता है।