आगरालीक्स:……Agra News: आगरा में ज्वैलर के परिचित 1.50 करोड़ की ज्वैलरी लेकर लापता, घर पर छोड़ गए पत्र जिसमें लिखा है कि खोजने की कोशिश ना करें, वापस लौटकर सभी का हिसाब करेंगे। ( Agra Live News: Man missing with Rs 1.50 crore Jewellery from Agra )
आगरा के किरानी बाजार रोशन काम्प्लेक्स में सुमित गुप्ता की एमएस ज्वैलर्स के नाम से फर्म है। सुमित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 10 मई को उनके परिचित सावित्री धाम अपार्टमेंट घटिया आजम खां निवासी गोविंद उर्फ अभय आए थे उन्होंने 947 ग्राम सोने की ज्वैलरी, जिसकी कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये है पसंद की और कहा कि ज्वैलरी घर पर पसंद कराने के लिए ले जा रहे हैं एक घंटे बाद वापस आ जाएंगे।
शाम तक नहीं लौटे, घर से भी गायब
जब शाम तक गोविंद नहीं लौटे तो सुमित गुप्ता को चिंता हुई, फोन मिलाया लेकिन लगा नहीं, दूसरे दिन जानकारी करने पर पता चला कि गोविंद गायब हो गए हैं उनके परिजनों ने 11 मई को हरीपर्वत थाने आए और गोविंद के पत्नी की ज्वैलरी लेकर गायब होने की जानकारी दी। इससे उनके होश उड़ गए। पुलिस जांच में जुटी हुई है।