नईदिल्लीलीक्स…. नीट यूजी की परीक्षा की नई तिथि घोषित, निरस्त की गई नीट यूजी की परीक्षा अब 21 जून को होगी। ( Re Examination of NEET UG 2026 on 21st June 2026)
आगरा में तीन मई को 21 केंद्रों पर 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी नीट यूजी में शामिल हुए थे, नीट यूजी की परीक्षा राजस्थान में पेपर लीक होने के बाद रद कर दी गई थी इसके बाद से अभ्यर्थी नई तिथि का इंतजार कर रहे थे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार को नीट यूजी की नई तिथि घोषित कर दी है। एक्स पर डाली पोस्ट के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुनः-परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।
परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें।