आगरालीक्स…आगरा के घटिया आजम खां स्थित विधवा आश्रम में बुजुर्ग मांओं के स्वास्थ्य की जांच की. डॉक्टरों की टीम ने दूर किया दर्द…आश्रम में ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर भी भेंट किया
बुजुर्ग मां, जिनकी जिंदगी विधवा आश्रम तक सीमित होकर रह गई है, उम्र बढ़ने के साथ दर्द बढ़ता जा रहा है। ये बुजुर्ग मां आगरा सर्जन्स एसोसिएशन के सदस्य डाक्टरों के रविवार को विधवा आश्रम, घटिया आजम खां में पहुंचने पर मुस्कुराने लगीं। यहां लगाए शिविर में बुजुर्ग मांओं का दर्द दूर किया। आगरा सर्जन्स एसोसिएशन ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए विधवा आश्रम, घटिया आजम खां में चिकित्सा शिविर लगाया। डॉक्टरों की टीम ने जांच की, अधिकांश बुजुर्ग मां दर्द की समस्या से पीड़ित थी तो किसी को पेट संबंधी समस्या थी, शिविर में डॉक्टरों की टीम ने परामर्श दिया। अध्यक्ष डॉ. अमित श्रीवास्तव अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि संस्था द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए कार्य किए जा रहे हैं। डॉ. समीर कुमार ने कहा कि समाज के लोगों को भी आगे आने चाहिए। सचिव डॉ. जगत पाल ने कहा कि संस्था द्वारा गर्मी को देखते हुए वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा ने कहा कि वृद्धावस्था तो हरेक को आनी ही है, अगर कोई सज्जन धन से नसहयोग कर पायें तो कम से कम यहाँ आ कर उनके साथ थोड़ा समय व्यतीत करें इन अम्माओं के जीवन में बहुत अकेलापन है।