आगरालीक्स….Agra News: आगरा में पोइया घाट पर बना पैंटून पुल तीन महीने भी नहीं चल सका, अब स्थायी पुल बनाने के लिए सर्वे, 125 करोड़ से दयालबाग पोइया घाट से खंदौली रोड के बीच में बनेगा पुल। ( Agra Live News: Pantoon Bridge Fail, 500 Meter bridge on Yamuna with Rs 125 crore )
आगरा के दयालबाग के पोइया घाट पर आगरा खंदौली मार्ग पर टेढ़ी बगिया से आगे बिजलीघर तक 75 लाख की लागत से पैंटून पुल बना था। पुल के एप्रोच रोड ठीक नहीं थे, जैसे ही पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ा पहले एप्रोच रोड खराब हुए, इसके बाद पुल पर बिछाई गईं लोहे की चादर भी उखड़ गई हैं इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
125 करोड़ रुपये से बनेगा पुल
पैंटून पुल से लोग 10 से 15 मिनट में खंदौली पहुंच रहे थे, जाम के साथ ही आठ से 10 किलोमीटर का रास्ता बच रहा था। पैंटून पुल के काम ना करने और यमुना पर बने पुल से लोगों को सहूलियत मिलने पर सेतु निगम ने स्थायी पुल बनाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है, टीम सर्वे कर रही है जिससे यह पता चल सके कि पुल किस जगह और कैसे बनाया जाए। यमुना पर बनने जा रहा यह पुल करीब 12 मीटर उंचा होगा और 500 मीटर लंबा होगा, 200 200 मीटर पर पिलर लगाए जाएंगे और करीब 125 करोड़ रुपये से पुल बनेगा। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक आरबी दिवाकर का मीडिया से कहना है कि यमुना पर पोइया घाट से हाथरस रोड के लिए प्रस्तावित पुल का सर्वे और डीपीआर का काम चल रहा है।