आगरालीक्स…’हमारा प्रतिष्ठान खुला रहेगा…’, व्हाट्स एप पर भेजे गए मैसेज, पोस्टर भी चस्पा, दवा दुकान बंदी का विरोध और तीखा हुआ, आगरा महानगर कैमिस्ट एसोसिएशन ने बैठक कर बंदी को अनैतिक बताया
आगरा में 20 मई को दवा बाजार बंदी का विरोध और तीखा हो गया है। एक ओर जहां आगरा फार्मा एसोसिएशन ने दवा बाजार बंद रखने का आह्वान किया है तो वहीं दूसरी और इस बंदी को जबरन थोपी हुई और अनैतिक बताते हुए दवा कारोबारियों से दुकानें खुली रखने का आह्वान किया है। गौरतलब है कि आनलाइन फार्मेसी, थोक दवा कारोबारियों को लगातार कम हो रहे मुनाफे सहित अन्य मांगों को लेकर आगरा फार्मा एसोसिएशन ने 20 मई को दवा दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है। इस ऐलान के साथ ही बंदी का विरोध भी शुरू हो गया है। आगरा महानगर कैमिस्ट एसोसिएशन ने इस बंदी को जबरन थोपी हुई और अनैतिक करार दिया है। कहा कि सभी दवा कारोबारी इसके समर्थन में नहीं हैं।20 तारीख की बंदी का कोई औचित्य नहीं है। अत: व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद नहीं करेंगे। एक दिन की बंदी का आर्थिक नुकसान कोई व्यापारी वहन नहीं करना चाहता। एसोसिएशन के मुताबिक बैठक में ऐसे व्यापारी जो डायरेक्ट कंपनी से माल लेके बेचते हैं (स्टॉकिस्ट) ने इस बंदी का विरोध किया और अपने अपने प्रतिष्ठान पर 20 मई 2026 बुधवार हमारा प्रतिष्ठान खुला रहेगा का पोस्टर चस्पा कर सभी फुटकर दवा व्यापारियों को अपने—अपने व्हाट्स ऐप ग्रुप के माध्यम से अवगत कराया कि किसी मरीज को हम दवा की कमी नहीं होने देंगे। दवा की आपूर्ति सुचारू रहेगी।
स्टॉकिस्ट व्यापारियों में मनु फार्मा, काशी मेडिकल, गोवर्धन फार्मा, तनेजा मेडिकल, कृष्णा फार्मा, पंजवानी डिस्ट्रीब्यूटर्स, सिंध मेडिकल पंडित ब्रदर्स, इंडियन मेडिकल बैंक, बिहारी मेडिकल सर्जिकल सेंटर, अलका सर्जिकल, श्री राधे फार्मा, रूबल मेडिकल, डॉक्टर फार्मा, वृंदावन फार्मा, वैश्य मेडिकल, अनुपम केमिस्ट, परिधि एजेंसी, मंगला मेडिको, विमला मेडिकल, अनुपम मेडिकल, शिवपार्वती फार्मा आदि के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आगरा महानगर कैमिस्ट एसोसिएशन के चेयरमेन संजय चौरसिया, अध्यक्ष आशीष शर्मा, महामंत्री अश्वनी श्रीवास्तव ने कड़े शब्दों में विरोध प्रकट किया।
- 18 May 2026 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Agra Mahanagar Chemist Association provided 1200 ORS solution for traffic police...#agra
- Agra News : Protest against the closure of the medicine market in Agra intensifies
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- today news