आगरालीक्स ….Agra News: आगरा सहित देश भर में पेट्रोल और डीजल के रेट दोबार बढ़े, जानें अब आगरा में पेट्रोल और डीजल के रेट क्या हैं। ( Agra Live News: Petrol & Diesel rate hike in Agra, New rate on 19th May )
देश भर में 15 मई को पेट्रोल और डीजल के रेट 3 रुपये बढ़ा दिए गए थे, रेट बढ़ने के बाद महंगाई भी बढ़ने लगी है, ट्रांसपोर्टेशन से लेकर आने वाले समय में अन्य दैनिक उपयोग का सामान महंगा होने की आशंका बढ़ती है। ऐसे में मंगलवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ा दिए गए हैं। चार दिन में यह दूसरी बार रेट बढ़े हैं।
पेट्रोल और डीजल दोनों के रेट बढ़े
मंगलवार को पेट्रोल के रेट 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल के रेट 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। अब आगरा में पेट्रोल 98.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.56 रुपये प्रति लीटर है।
आगरा में पेट्रोल पंप 374 (आईओसी 206, एचपी 75, बीपीसीएल 64, नायरा 17 और जियो 12)
पेट्रोल के रेट 15 मई से पहले, 15 मई के बाद और अब 19 मई को आज
पेट्रोल के रेट 94.55 रुपये, 97.77 रुपये प्रति लीटर और अब 98.56 रुपये
डीजल के रेट 87.59 रुपये, 90.67 रुपये प्रति लीटर और अब 91.56