Thursday , 21 May 2026
Home बिगलीक्स Greater Agra Project: Rates for residential plots, group housing plots and commercial plots announced…#agranews
बिगलीक्स

Greater Agra Project: Rates for residential plots, group housing plots and commercial plots announced…#agranews

84

आगरालीक्स…हो गया फाइनल, ग्रेटर आगरा में प्लॉट के रेट प्रशासन ने किए घोषित..जानिए आवासीय प्लॉट, ग्रुप हाउसिंग प्लॉट और कॉमर्शियल प्लॉट कितने रुपये वर्ग मीटर में मिलेगा….

आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे, लखनऊ एक्सप्रेस वे और इनर रिंग रोड के पास 449.6 हेक्टेयर भूमि पर ग्रेटर आगरा विकसित किया जा रहा है, 5142 करोड़ रुपये से विकसित किए जा रहे ग्रेटर आगरा में 10 टाउनशिप हैं और इन 10 टाउनशिप में आ​र्थिक रूप से कमजोर वर्ग से लेकर उच्च आय वर्ग के 4353 प्लॉट की बिक्री की जाएगी.

ये होंगे रेट
बुधवार को आगरा विकास प्राधिकरण की 152वीं बोर्ड बैठक में ग्रेटर आगरा में आवासीय, ग्रुप हाउसिंग और कॉरपोरेट प्लॉटों के रेट की घोषणा की गई. योजना में आवासीय दर 33 हजार प्रति वर्गमीटर, ग्रुप हाउसिंग भूखण्ड हेतु दर आवासीय दर का 1.50 गुना यानी लगभग 50 हजार प्रति वर्ग मीटर, व्यवसायिक/मिश्रित भूखण्डों हेतु दर आवासीय दर का 2 गुना यानी 66 हजार रुपयें प्रति वर्ग मीटर और सार्वजनिक एवं अर्ध सार्वजनिक सुविधाओं के भूखण्डों का दर आवासीय दर के अनुसार यानी 33 हजार प्रति वर्गमीटर ही आरक्षित रखने का प्रस्ताव किया गया। प्रस्ताव को मंडलायुक्त द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी. ग्राम रायपुर-रहनकलां में ग्रेटर आगरा योजना के अन्तर्गत गंगापुरम (टाउनशिप-3) एवं नर्मदापुरम (टाउनशिप-7) का आन्तरिक विकास कार्य में हुये विचलन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गयी.

ग्रेटर आगरा टाउनशिप में बनेंगी 10 टाउनशिप
नर्मदापुरम 45.18 हेक्टेयर, 763 भूखंड
सिंधुपुरम 26.83हेक्टेयर, 120 भूखंड
गोमतीपुरम 49.45 हेक्टेयर, 719 भूखंड
गंगापुरम 48.86 हेक्टेयर, 975 भूखंड
यमुनापुरम 43.77 हेक्टेयर, व्यावसायिक भूखंड
बेतवापुरम 28.41 हेक्टेयर, 220 भूखंड
महानदीपुरम 31.09 हेक्टेयर, 293 भूखंड
गोदावरीपुरम 42.28 हेक्टेयर, 706 भूखंड
क्रष्णापुरम 42.86 हेक्टेयर, 557 भूखंड
कावेरीपुरम 47.78 हेक्टेयर, तीन भूखंड पब्लिक सर्विस सेक्टर और एक व्यावसायिक भूखंड

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Proposal of 98 village under ADA boundary approved in ADA board Meeting

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में एडीए की सीमा का विस्तार, 98 गांव...

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 year old died after truck hit bike in Agra

आगरालीक्स…Agra News: दर्दनाक, आगरा में ट्रोला बाइक सवार को 50 मीटर तक...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman found Whats app chat of Husband with 200 boys

आगरालीक्स …Agra News: आगरा की युवती ने पति पर लगाए आरोप, सुहागरात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave alert in Agra, School’s up to 12th Closed till 27th May 2026

आगरालीक्स..Agra News: आगरा में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के चलते...

error: Content is protected !!