आगरालीक्स…अमरनाथ से आई बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर. पवित्र गुफा में 6 से 7 फीट का शिवलिंग बना. सुरक्षाकर्मियों ने किए दर्शन. 3 जुलाई से शुरू हो रही यात्रा.
अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले शनिवार को बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 6 से 7 फीट का शिवलिंग अपना आकार ले चुका है. इस दौरान सुरक्षा के लिए तैनात जवानों ने सबसे पहले शिवलिंग के दर्शन किए.3 जुलाई से शुरू होे रही यात्रा
अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई से शुरू होगी और 9 अगस्त तक चलेगी. अमरनाथ गुफा हिमालय की पीर पंजाल माउंट रेंज में अमरनाथ पर्वत पर स्थित है. यहां तापमान माइनस में है. यात्रा की सुरक्षा में सीआईएसएफ, बीएसएफ और सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया जाता है. सुरक्षा बल इस इलाके में समस समय पर पेट्रोलिंग भी करते रहते हैं.