आगरालीक्स…गंगा दशहरा पर खूब बंटा शरबत. बल्केश्वर चौराहे पर ठंडा दूध, शिकंजी छाछ और फल बांटे तो राधाकृष्ण मंदिर, लोहामंडी पर मिल्क रोज और गुलाब शर्बत…
पुरुषोत्तम मासमें गंगा दशहरा के पावन अवसर तथा नौ तपा की भीषण गर्मी को देखते हुए भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा द्वारा बल्केश्वर चौराहा स्थित शनि देव मंदिर पर राहगीरों के लिए ठंडे दूध, जल, शिकंजी, छाछ एवं मौसमी फलों का वितरण किया गया। सेवा कार्य का शुभारंभ संस्थापक प्रदीप अग्रवाल, सतीश गोयल(गुड्डन भाई) और संजीव अग्रवाल, संरक्षक अजय शिवहरे द्वारा किया गया। शाखा अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल एवं सचिव नितिन अग्रवाल ने कहा कि भीषण गर्मी में जरूरतमंदों और राहगीरों को शीतल पेय एवं फल वितरित करना मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। परिषद सदैव सेवा और संस्कार के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल एवं महिला सहभागिता प्रमुख मंजू गुप्ता ने बताया कि संस्थापक सतीश एवं सीमा गोयल द्वारा फलों की सेवा प्रदान की गई, जबकि मनीष अग्रवाल द्वारा शिकंजी एवं छाछ की व्यवस्था की गई।
वहीं शिवहरे समाज एकता परिषद की ओर से सोमवार को गंगा दशहरा के पावन उपलक्ष्य में राधाकृष्ण मंदिर पर प्याऊ लगाई गई है, जिसमें राहगीरों को मिल्क-रोज और गुलाब शर्बत वितरित किया गया। प्याऊ की सेवा में भाजपा के महानगर महामंत्री नितेश शिवहरे, दाऊजी मंदिर अध्यक्ष विजनेश शिवहरे, राधाकृष्ण मंदिर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता रामभाई, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास गुप्ता रामसिया, जगदीश प्रसाद गुप्ता, राजकुमार शिवहरे , कोर कमेटी के चेयरमैन अंशुल शिवहरे,परिषद के अध्यक्ष डॉ गौरव गुप्ता, हिमांशु शिवहरे, पंकज शिवहरे, नवीन शिवहरे,एड. वरुण गुप्ता, सुगम शिवहरे,नीतीश शिवहरे, आयुष शिवहरे, उदय शिवहरे, सावन शिवहरे, सचिन गुप्ता, अमन गुप्ता, विवेक गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।