आगरालीक्स…नौतपा के पहले दिन आगरा में आसमान से बरसी आग. 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान. रात की तपिश सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक…इस दिन बारिश के आसार
नौतपा आज से शुरू हो गया है और इसके पहले दिन आगरा में आग बरसी है. सुबह से ही सूरज की तेज किरणों ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया. दिन में चली गर्म हवा लू की तरह लग रही थीं और धूप में एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा था. हालांकि शाम को कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई है लेकिन इससे गर्मी की तपिश में कोई खास फर्क नहीं पड़ा है.आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा. रात का तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में फिलहाल चार दिन तक भीषण गर्मी बनी रहेगी. 29 मई को ही बारिश के आसार हैं.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 25/05/26) 45.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 25/05/26) 32.8
Departure from Normal(oC) 6.3