आगरालीक्स…आगरा पुलिस का सराहनीय काम. लोगों के खोये मोबाइल ढूंढकर किए वापस. दो महीने में 201 मोबाइल फोन किए बरामद. इनकी कीमत 88.70 लाख की
आगरा पुलिस का सराहनीय काम सामने आया है. CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं तकनीकी विश्लेषण की सहायता से सर्विलांस सेल एवं सीसीटीएनएस सेल, कमिश्नरेट आगरा द्वारा विगत 02 माह में गुम हुए 201 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹88.70 लाख) बुधवार को बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए. सीईआरआर पोर्टल की सहायता से किए बरामदआगरा पुलिस कमिश्नरेट ने भारत सरकार द्वारा गुमशुदा मोबाइल/टेबलेट की रिकवरी के लिए Launch CEIR (Central Equipment Identity Register) Portal की सहायता से विभिन्न थाना क्षेत्र में गुमशुदा मोबाइल के सम्बन्ध अलग-अलग थानों के पोर्टल पर सूचना प्राप्त की. थानों पर CCTNS कार्यालयों में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेट द्वारा उक्त पोर्टल पर प्राप्त Traceability Details के आधार पर गुमशुदा हुए मोबाइल में प्रयोग किये गये सिम नम्बरों का विवरण एवं उनकी लोकेशन के आधार पर कुल 201 Android Mobile बरामद किये गये हैं. पुलिस द्वारा 02 माह में गुम हुये कुल 201 Android Mobile फोन जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग (88 लाख सत्तार हजार दो सौ पांच रुपये) है को बरामद कर पुलिस उपायुक्त, नगर जोन कमिश्नरेट आगरा द्वारा मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाइल सुपुर्द किये गये.