आगरालीक्स…आगरा में तीन मंजिला मार्केट में भीषण आग से दहल उठे दिल. ऊपरी मंजिल पर कोचिंग में पढ़ रहे थे बच्चे..सिलेंडरों में विस्फोट से मची दहशत…सभी को सुरक्षित निकाल पाया काबू
आगरा ग्वालियर हाइवे पर शनिवार को एक तीन मंजिला मार्केट में भीषण आग लग गई. बिल्डिंग के ऊपर तल पर कोचिंग भी संचालित थी जिसमें बच्चे पढ़ रहे थे. आग लगने के बाद दहशत उस समय फैल गई जबक बिल्डिंग में रखे छोटे—छोटे एलपीजी सिलेंडरों में आग लगने के बाद धमाका हुआ. आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है दुकानदार अपनी दुकानों से सामान भी नहीं निकाल पाए और आग ने पूरी मार्केट को कुछ ही समय में चपेट में ले लिया. इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया.कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे थे बच्चे
तीन मंजिला मार्केट के ऊपरी तल पर कोचिंग सेंटर भी संचालित हैं. घटना के समय यहां काफी संख्या में बच्चे पढ़ रहे थे. लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने आग के कारण हाइवे पर यातायात को रोका और फिर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए.
दमकल कम्रियों ने आग पर काबू पाने के लिए कई फायर टेंडरों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. फायर ब्रिगेड की करीब पांच गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है. आग से काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है. हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है.
