आगरालीक्स…बड़ी घटना, आगरा में ग्वालियर हाइवे पर मार्केट में लगी भीषण आग. विकराल रूप में उठ रहीं लपटें. दोनेां ओर का यातायात रोका गया…
आगरा में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है. आगरा ग्वालियर हाइवे पर ककुआ चौकी के पास एक मार्केट में शनिवार को भीषण आग लग गई है. आग की लपटों ने विकराल रूप धारण किया हुआ है और पूरी मार्केट को अपनी चेट में ले लिया है. इससे आसपास के दुकानेां और व्यापारियों में दहशत मच गई. आग की लपटें इतनी तेज हैं कि दोनों ओर का यातायात रेाका गया है.सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है. दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. फिलहाल आग से बचाव कार्य जारी हैं. कोचिंग सेंटर और बच्चों का हॉस्टल भी है यहां तीन मंजिला इस बिल्डिंग के भूतल पर कबाड़ा की दुकान है और ऊपरी मंजिल पर कोचिंग सेंटर और बच्चों का हॉस्टल भी है. फायर ब्रिगेड के दो वाटर ब्राउजरों और अन्य दमकलों ने आग पर काबू पाया. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
