आगरालीक्स… आगरा में इंजीनियर पति ने रात में अपनी पत्नी और दो बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया, थाने में वह हाथ जोडकर गिडगिडाती रही, इंजीनियर बोला जेल भेज दो, मुकदमा लिखा दो लेकिन साथ नहीं रहना है।
मीना एन्क्लेव दयालबाग निवासी राधा रमण गौतम के इंजीनियर बेटे गौरव गौतम से दिल्ली निवासी शीतल गौतम की छह साल पहले शादी हुई थी, उनके दो बेटे हैं। ग्रहक्लेश के चलते शीतल गौतम अपने बच्चों के साथ एक महीने से मायके में थी।
दोपहर में घर पहुंची, रात में बाहर निकाला
शीतल गौतम अपने बच्चों को लेकर रविवार दोपहर में मीना एन्क्लेव पहुंची, कुछ ही देर में उसका पति गौरव गौतम आ गया, उसने हंगामा किया। रात नौ बजे पत्नी शीतल गौतम और दोनों बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। रात में हंगामा होने पर कॉलोनी के लोग आ गए, पुलिस भी पहुंच गई और पति पत्नी व देवर को थाने ले आई।
नहीं माना पति, गिडगिडाती रही पत्नी
थाने में दोनों के बीच समझौता कराने के प्रयास चलते रहे लेकिन इंजीनियर पति नहीं माना। उसने शीतल गौतम को साथ रखने से साथ इन्कार कर दिया। शीतल गौतम हाथ जोडकर गिडगिडाती रही, उसका कहना था कि एक बेटे की तबीयत खराब रहती है, उसके बच्चे अपने पिता के बिना नहीं रह सकते हैं। दोनों पक्षों के रिश्तेदार भी थाने पहुंच गए, उन्होंने भी समझाने के प्रयास किए लेकिन गौरव गौतम ने कह दिया कि जेल भेज दो, मुकदमा दर्ज करा दो लेकिन साथ नहीं रखना है। शीतल गौतम तहरीर दिए बिना रात में अपने मायके चली गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है, अभी समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।