आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुरुषोत्तम मास में पहली बार आज शाम से कथावाचक इंद्रेश जी श्रीमद्भगवत् की कथा सुनाएंगे। सुबह बल्केश्वर मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई।
बल्केश्वर पार्क में आज यानी रविवार शाम चार बजे से कथावाचक इंद्रेश जी श्रीमद्भगवत् कथा सुनाएंगे, छह जून तक चलने वाली कथा शाम चार बजे से शुरू होगी और हरि इच्छा तक चलेगी। कथावाचक इंद्रेश जी का कहना है कि ब्रज के समीप होने के बाद भी आगरा में वे पहली बार कथा के लिए आ रहे हैं। पुरुषोत्तम मास में कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु कथा का श्रवण करने के लिए आएं।
सुबह निकाली गई कलश यात्रा
श्रीमद्भगवत् कथा के लिए रविवार सुबह बल्केश्वर महादेव मंदिर से बल्केश्वर पार्क तक कलश यात्रा निकाली गई, कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।