आगरालीक्स…आगरा के फाइव स्टार होटल के रेस्तरां में डिनर करने पहुंचे चार युवक. 41,477 हजार का खाना खाया और एक—एक करके हो गए चंपत..ढूंढते रह गए कर्मचारी
आगरा के फाइव स्टोर होटल द ओबराय अमर विलास के रेस्तरां बेलव्यू को चार युवक 41 हजार से अधिक का चूना लगा गए. उन्होंने रेस्तरां में कॉल करके डिनर बुक किया और रात को डिनर करने पहुंचे. खाना खाने के बाद पहले तीन युवक एक साथ निकले और बाद में चौथा और मुख्य आरोपी युवक रेस्तरां से बाहर निकलकर चंपत हो गया. होटल के मैनेजर ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और सीसीटीवी के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है. एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.होटल द ओबराय अमर विलास का बेलव्यू नाम से रेस्तरां है. रेस्तरां के एचआर एंड सिक्योरिटी मैनेजर रोबिन भारद्वाज द्वारा थाना ताजगंज में दी गई तहरीर में बताया गया कि 5 मई को असद खान नाम के व्यक्ति ने हमारे रेस्तरां, बेलव्यू में 7 मई के लिए होटल बोर्ड लाइन पर कॉल करके रात्रिभोज का आरक्षण कराया था. 7 मई को असदखान अपने साथ आए तीन अन्य युवकों के साथ रात लगभग पौने नौ बजे रेस्तरां में भोजन करने पहुंचे. चारों सफेद मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार MP07 CD 5307 से आए.
खाना खाने के बाद हो गए चंपतचारों को टेबल नंबर 1 पर बैठाया गया और उनहोंने रेस्टोरेंट में खाने का आर्डर दिया. खाना खत्म होने के बाद असद खान के सााि आए तीनों व्यक्ति रेस्टोरेंट से बाहर निकले और सीधे होटल की पार्किंग में चले गए. वे रात 12 बजे के बाद होटल से निकल गए. इसके 10 मिनट बाद असद खान धूम्रपान का बहाना बनाकर रेस्टोरेंट से बाहर निकले और जानबूझकर पैदल ही होटल परिसर से निकल गए और फिर वापस नहीं लौटे.
41477.49 का बिल का नहीं किया भुगतान
होटल के कर्मचारियों ने असद खान को काफी तलाश लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला. एचआर मैनेजर ने बताया कि उनके खाने का कुल बिल 41,477.49 रुपये था जिसका भुगतान नही किया गया. होटल प्रबंधन ने असद खान से मोबाइल पर नंबर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. जिस कार से वह आए थे वो ग्वालियर की रहने वाली मालती आदिवासी के नाम पर पंजीकृत है. चारों आरोपियों के खिलाफ होटल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है.