आगरालीक्स…आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो तुरंत कराएं अपडेट. यूआईडीएआई ने 14 जून तक का दिया मौका. फोटो से लेकर अन्य पुरानी एंट्री तक बदली जा सकती हैं…
आधार कार्ड को लेकर जरूरी खबर सामने आई है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई के अनुसार अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना हो गया है तो इसे तुरंत अपडेट करा लें. अपडेट कराए जाने का मौका 14 जून तक का दिया गया है. इसमें फोटो से लेकर अन्य पुरानी एंट्री बदली जा सकती है. अगर आपने अपना आधार अपडेट नहीं कराया तो भिन्नता की स्थिति में आप योजनाओं से वंचित रह सकते है. यूआईडीएआई का मानना है कि 10 साल के अंदर व्यक्ति का चेहरा बदल जाता है. फिंगर प्रिंट में भी बदलाव की स्थिति पैदा हो जाती है. कई बार पता भी बदल जाता है. ऐसी स्थिति में 10 साल बाद आधार कार्ड को अपडेट कराना जरूरी होती है. केवाईसी कराए जाने की स्थिति में फोटो मैच न हो पाने के कारण दिक्कत होती है. अपडेट कराए जाने के लिए आप अपने नजदीकी डाकघर, आधार सेवा केंद्र आदि स्थानों पर जा सकते हैं. इसके बाद मुश्किल हो जाएगा.