Tuesday , 15 September 2026
Home आगरा Agra Live News: Sanatan devotional music evening was organised at Shri Harikrishna Vriddhajan Samman Bhawan…#agranews
आगरा

Agra Live News: Sanatan devotional music evening was organised at Shri Harikrishna Vriddhajan Samman Bhawan…#agranews

218

आगरालीक्स…अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं राम नारायणं जानकी बल्लभम…आगरा के श्री हरिकृष्ण वृद्धजन सम्मान भवन में सनातन भक्ति संगीत संध्या का हुआ आयोजन, कलाकारों ने प्रस्तुतियों से मन मोहा

रेस्पेक्ट एज इंटरनेशनल (अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध जन सम्मान समिति) एवम् सुभारत संगीत निकेतन, सिकंदरा के संयुक्त तत्वावधान में पवित्र पुरुषोत्तम अधिक मास के शुभ अवसर पर "सनातन भक्ति संगीत संध्या" का तीसरा आयोजन श्री हरिकृष्ण वृद्ध जन सम्मान भवन, पश्चिम पुरी सिकंदरा में संपन्न हुआ। शुभारंभ मां सरस्वती, भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलन एवम् समाजसेवी हरिकृष्ण गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण द्वारा मुख्य अतिथि पंडित मुकेश प्रकाश शर्मा, (जज़ फिरोज़ाबाद), वृद्धजन सम्मान समिति के डॉ. गिरीश गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. वी. डी. अग्रवाल, आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. विनोद माहेश्वरी, एसके गुप्ता, रामेंद्र शर्मा, सुभारत संगीत निकेतन के पं. देवाशीष गांगुली 'संगीतेश', मीता गांगुली, शुभाशीष गांगुली, समृद्धि सिंह ने किया।

तीसरे रविवारीय सनातन भक्ति संगीत संध्या में गायकों और नृत्य कलाकारों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सरस्वती वंदना के बाद मुख्य अतिथि पंडित मुकेश प्रकाश शर्मा ने श्रीराम कथा का जीवन में उपयोगिता पर सारगर्भित प्रवचन दिया। समृद्धि सिंह, प्रशांत परिहार और साथियों ने बहुत ही लोकप्रिय भजन "अच्युतम केशवम…" सुनाया। साथ में थे समृद्धि सिंह, वैभव शर्मा, उत्कर्ष तिवारी, निशा गोस्वामी, शांभवी ठाकुर। रागिनी जैन, प्रतीक्षा जैन, वैभव शर्मा, शाम्भवी ठाकुर, उत्कर्ष तिवारी, आशी ने लोकप्रिय फिल्मी भजन "इतनी शक्ति हमें देना दाता" और शिव स्तुति "योगेश्वराय महादेवाय" की प्रभावशाली प्रस्तुति की। दीपाली कुमारी ने कृष्ण भक्ति पर भाव पूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। युगल गीत "राधिका गोरी से…" पूजा अग्रहरि और निखिल कुलश्रेष्ठ ने गाया। करीना गोयल ने "एक राधा एक मीरा…" भजन सुनाया। महेंद्र पाल सिंह ने शास्त्रीय भक्ति संगीत सुनाया। बाल कलाकार अयान खान ने "ओ पालन हारे…" भजन को स्वर दिया। महिमा सत्संगी ने "चौक पुरावो…" सूफी गीत सुनाया। अरमा कुमारी ने राधास्वामी भजन गाया। निशा शर्मा ने राधा नृत्य किया। पूजा अग्रहरि ने एकल भजन प्रस्तुत किया। तृतीय चतुर्थ पंचम डिप्लोमा वर्ष के विद्यार्थीयों ने गाया "मधुबन खुशबू देता है…।"

कार्यक्रम में वृद्धजन सम्मान समारोह में दीपांजलि चक्रवर्ती, माया देवी, केशव लवानिया, संजय गुप्ता को उपवस्त्र और सम्मान पत्र प्रदान किया गया। मंच संचालन अरमा कुमारी ने किया। संगीत निर्देशन पंडित देवाशीष गांगुली 'संगीतेश' का रहा। तबले पर प्रशांत अदक ने कुशल संगति की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. गिरीश गुप्ता ने दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Your HbA1c Report Is More Than Just a Number, Learn some important facts about this from Dr. Ritu Garg.

आगरालीक्स…आपकी HbA1c रिपोर्ट सिर्फ एक नंबर नहीं है, यह पिछले तीन महीनों...

आगरा

Obituaries of Agra on 15th September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Teenager drowns while bathing in the Yamuna; search underway

आगरालीक्स…आगरा के यमुना में नहाने गए तीन दोस्त डूबे. दो बाहर निकले,...

आगरा

Agra News: Bulldozers rolled into Agra’s Dayalbagh; encroachments on the footpath were demolished…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में चला बुलडोजर. फुटपाथ को घेरकर किए गए कब्जे...

error: Content is protected !!