आगरालीक्स…आगरा में इस साल 1454 बेटियों की शादी के लिए सरकार देगी अनुदान. 145.40 लाख का बजट जारी. अभी तक 379 आवेदन आए. आप भी कर सकते हैं एप्लाई. जानें पूरे नियम
आगरा में इस साल 1454 बेटियों की शादी के लिए सरकार अनुदान देगी. प्रदेश सरकार ने आगरा के लिए 145.40 लाख का बजट जारी किया है. इस अनुदान से गरीब परिवार के लोग अपनी बेटियों की शादी कर सकते हैं. मंगलवार को इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें बताया गया कि शादी अनुदान हेतु कुल 1454 प्राप्त लक्ष्य है. अभी तक 379 आवेदन प्रापत हुए हैं. प्राप्त 227 आवेदनों का ब्लॉक व तहसील स्तर पर सत्यापन की प्रगति लंबित है. आवेदन आदि की समीक्षा की तथा संबंधित को निर्देश दिए गए हैं.बैठक में समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की विवाह योग्य बेटियों को इस वर्ष भी शादी अनुदान योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा. प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत जनपद आगरा में 145.40 लाख रूपये का बजट जारी किया है। इस धनराशि से जिले में विवाह योग्य 1454 बेटियों के हाथ पीले कराए जाएंगे.
आनलाइन करना होगा आवेदन, जानिए नियमयोजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. योजनान्तर्गत रू0 20000/- प्रति लाभार्थी दिया जाता है तथा वित्तीय वर्ष के अन्तर्गत शादी की तिथि से 90 दिन पहले तथा 90 दिन बाद तक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया जाता है. पिछड़ा वर्ग के लिए आय सीमा रू0 100000/- वार्षिक होनी चाहिए. अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग के लिए ग्रामी रू0 46080/- प्रतिवर्ष तथा शहरी क्षेत्र के लिए रू0 56460/- प्रतिवर्ष होना चाहिए. योजना का लाभ लेने के लिए कन्या की आयु 18 एवं वर की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए. जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपजिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि आनलाइन आवेदन करने के बाद सम्बन्धित तहसील एवं सम्बन्धित ब्लॉक स्तर पर जमा किये जाये और समय से प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का निस्तारण करायें.