मथुरालीक्स…वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा. आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद. नंगे पांव आश्रम की ओर जाते दिखे दोनों
आईपीएल में आरसीबी के लगातार दूसरी खिताबी जीत के बाद टीम के अहम खिलाड़ी विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे. कार से आश्रम तक दोनों नंगे पांव गए और आश्रम में जाकर संत का आशीर्वाद लिया. एकांतवास और आध्यात्म्कि चर्चाविराट और अनुष्का शर्मा बेहद शांत और निजी तरीके से वृंदावन पहुंचे. दोनों ने यमुना किनारे एकांतवास मे समय बिताया और दौरान उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के आरम में आयोजित सत्संग में भाग लिया. संत के साथ आध्यात्मिक चर्चा की. दोनों ने महाराज की बातें बेहद ध्यानपूर्वक सुनीं और जीवन व अध्यात्म से जुड़े कई विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया.