आगरालीक्स…आगरा में फिर भीषण गर्मी का रेड अलर्ट. 45 डिग्री तक फिर पहुंचेगा तापमान. आज का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार…सप्ताहभर खूब सताएगी गर्मी
आगरा में गर्मी ने एक बार फिर से अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. कुछ दिन पहले हुई आगरा में जोरदार आंधी बारिश से मौसम बदल गया था और लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई थी. अधिकतम तापमान भी 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था लेकिन एक बार फिर से गर्मी ने आगरा को अपनी चपेट में ले लिया है. शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली. दोपहर के समय धूप का प्रभाव काफी तेज था. उसमें एक पल भी नहीं ठहरा जा रहा था. इसका असर तापमान पर हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में हीटवेव का अलर्ट है. इस पूरे सप्ताह भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 06/06/26) 40.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 06/06/26) 25.0
Departure from Normal(oC) -3.4