आगरालीक्स…आगरा के रहने वाले दो लड़के गोवर्धन की मानसी गंगा में डूबे. दोनों की मौत, गोताखोरों ने कई घंटे अभियान चलाकर निकाले शव..दोनों आपस में मौसेरे भाई
आगरा से गोवर्धन परिक्रमा देने गए दो लड़कों की मानसी गंगा में डूबने से मौत हो गई. शनिवार सुबह छह बजे नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. एनडीआरएफ ने भी तलाशी की. एक घंटे बाद एक लड़के का शव बरामद कर लिया जबकि सुबह 10 बजे दूसरे लड़के का भी शव निकाल लिया गया. आगरा के पिनाहट के रहने वाले थे दोनोंपुलिस के अनुसार शनिवार सुबह छह बजे मानसी गंगा में एक लड़के के गिरने की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दो लड़के मानसी गंगा में डूबे हैं. दोनों के नाम 14 वर्षीय मनीष तोमर और 15 वर्षीय प्रिंस तोमर हैं. दोनों आगरा के पिनाहट के रहने वाले थे और गोवर्धन परिक्रमा लगाने आए थे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया. पहले मनीष का शव मिला जबकि 10 बजे दूसरे किशोर प्रिंस का भी शव निकाल लिया गया. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है.