मथुरालीक्स…वृंदावन में बांकेबिहारी के दर पर श्रद्धालु की मौत. भीषण गर्मी और भीड़ अधिक होने से बिगड़ी तबीयत
अधिकमास होने के कारण वृंदावन में इस समय भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. ठाकुर श्री बांकेबिहारी के दर्शन के लिए लंबी लंबी लाइनें लगी हुई हैं. लेकिन शनिवार सुबह भीषण गर्मी और भीड़ अधिक होने के कारण एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत खराब हो गई. श्रद्धालु को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकिघ्त्सकों ने उनहें मृत घोषित कर दिया. मृतक श्रद्धालु मध्य प्रदेश के गुना जनपद के रहने वाले 48 वषीय भरत सिंह लोधा है. भरत सिंह अपनी पत्नी राममूर्ति, मामा सुरेश लोधा और राजेश लोधा के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए शनिवार दोपहर को पहुंचे थे. दोपहर करीब 12 बजे विद्यापीठ चौराहे से मंदिर की ओर बढ़ते समय उन्हें भारी भीड़ और तेज धूप के कारण परेशानी होने लगी. मंदिर की गली नंबर तीन में अचानक भरत सिंह बेहोश होकर गिर पड़े. घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे तथा एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.