आगरालीक्स…पब्लिक वॉयस, ये है आगरा की गिहारा बस्ती. गंदगी से पूरी अटी पड़ी है…नालियों का पानी सड़को पर बह रहा..लोगों ने कहा—न सफाई होती है और न सुनवाई
ये है आगरा की गिहारा बस्ती. वार्ड 93 वजीरपुरा में पड़ती है. यह बस्ती अपर नगर आयुक्त के घर के पीछे है लेकिन यहां की कंडीशन काफी खराब है. लोगों का कहना है कि इस बस्ती को मलिन बस्ती के नाम से भी बोला जाता है. यहां गंदगी का आलम ऐसा है कि नालियों का पानी सड़कों पर बहता रहता है. इससे कींचड़ आदि भी पूरे दिन बनी रहती है. निकलना तक दूभर हो जाता है. पास में ही एक मंदिर भी है. नाली का गंदा पानी मंदिर में भी चला जाता है.क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि न तो यहां सफाई की जाती है और न ही शिकायत पर कोई सुनवाई होती है. नगर निगम में भी जाकर शिकायत की है और क्षेत्रीय पार्षद से भी शिकायत की है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. लोगों की मांग है कि नगर निगम द्वारा इस बस्ती में भी काम किया जाए.