Monday , 27 July 2026
Home आगरा Agra Live News: Baldev Chhath festival celebrated at Agra’s Shri Premanidhi Temple…#agranews
आगरा

Agra Live News: Baldev Chhath festival celebrated at Agra’s Shri Premanidhi Temple…#agranews

144

आगरालीक्स…आगरा के श्री प्रेमानिधि मंदिर में मना बलदेव छठ उत्सव. दाऊजी महाराज की अनुपम छटा सजी. विशेष अभिषेक, श्रृंगार और फूल बंगला मनोरथ

नाई की मंडी, कटरा हाथी शाह स्थित श्री प्रेमानिधि मंदिर में चल रहे श्री पुरुषोत्तम (अधिकमास) मनोरथ उत्सव के अंतर्गत 21वें दिन बलदेव छठ उत्सव श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री दाऊजी महाराज (बलराम जी) की महिमा का स्मरण करते हुए विशेष सेवा, अभिषेक और श्रृंगार मनोरथ आयोजित किए गए। मुख्य सेवायत हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि पुष्टिमार्गीय परंपरा में बलदेव छठ का उत्सव भगवान श्रीकृष्ण के अग्रज एवं रक्षक स्वरूप श्री बलराम जी के प्रति समर्पण और वात्सल्य भाव को प्रकट करने का पर्व माना जाता है। दाऊजी महाराज को शेषावतार के रूप में पूजित किया जाता है, जो सदैव श्रीकृष्ण की सेवा और उनकी लीलाओं में सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं।

उत्सव के अंतर्गत ठाकुर श्री श्याम बिहारी (श्री बड़े गोविन्द) जी महाराज एवं दाऊजी महाराज का विशेष महाभिषेक किया गया। इसके उपरांत नवीन वेशभूषा, आकर्षक आभूषणों एवं मनोहारी पुष्प सज्जा से उनका भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर में सुसज्जित फूल बंगले की छटा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सेवाधारी सुनीत गोस्वामी ने बताया कि पुष्टिमार्ग में बलदेव छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि दाऊजी महाराज की सेवा, संरक्षण और समर्पण भाव का स्मरण कराने वाला उत्सव है। इस दिन भक्त दाऊजी के चरणों में अपनी निष्ठा अर्पित कर ब्रज की दिव्य लीलाओं में सहभागी बनने की कामना करते हैं।

दिनेश पचौरी ने जानकारी दी कि उत्सव के अंतर्गत विशेष पूजन, महाभिषेक, श्रृंगार और भोग सेवा संपन्न हुई। बड़ी संख्या में वैष्णव श्रद्धालुओं ने दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर में आयोजित कीर्तन सेवा के दौरान दाऊजी महाराज की महिमा एवं ब्रज लीलाओं से संबंधित पुष्टिमार्गीय पदों का गायन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर वंशिका गोस्वामी, भक्ति गोस्वामी, आशीष वल्लभ पचौरी, दीपक सैनी, साहिल, अक्षत पचौरी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Jaya Kishori Ji narrated the enchanting childhood pastimes of Shri Krishna…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजदेवम में चल रही कथा में जया किशोरी जी ने...

आगरा

Agra News: 80 dialyzers and other medical equipment provided to Help Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डायलिसिस सेवा के जरूरतमंद मरीजों के लिए हेल्प आगरा को...

आगरा

Agra Health News: Awareness raised about head and neck cancer at Agra’s Park KPIMS…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के पार्क केपीआईएमएस में सिर और गर्दन के कैंसर को लेकर...

आगरा

Agra News: Devotees danced to Khatu Shyam bhajans in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु. अखंड ज्योति संग...

error: Content is protected !!