आगरालीक्स…अधिक उम्र के चलते हाई रिस्क प्रेग्नेंसी कई गुना बढ़ी. आगरा में स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेेषज्ञों ने बताए बार—बार हो रहे गर्भपात के कारण और उनके निदान
आगरा ऑबस्टेक्स एंड जिनेकोलोजिकल सोसाइटी (AOGS) ने उच्च खतरे यानी हाई रिस्क प्रेग्नेंसी और बार बार हो रहे गर्भपात यानी-रिकॉरेंट प्रेग्नेंसी लॉस पर गोष्ठी का आयोजन होटल क्लार्क्स शिराज में किया। इस गोष्ठी में शहर के 200 से अधिक स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता, फेडरेशन ऑफ गाइनेकोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया, अध्यक्ष डॉ माधुरी पटेल (मुंबई से) ने चिकित्सकों के साथ नवीनीकरण, एडवांस्ड मॉनीटरिंग, और नई दवाओं पर जागरूक किया और मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने के तरीके साझा किये।बेंगलोर से डॉ चर्मीला ने बार बार हो रहे गर्भपात के कारणों और निदान पर विचार साझा किए क्या जांचे, इम्यूनोथेरेपी और पिता का इसमें कितना योगदान है पर अपना अनुभव साझा किया। AOGS अध्यक्ष, डॉ रजनी पचौरी ने बताया कि आज के ज़माने में जब हार परिवार में 2 से 3 ही बच्चे होते है, ऐसे में हर प्रेग्नेंसी को ही बेहद सावधानी से मैनेज करना चाहिए और जीवन शैली में बदलाव, आईवीएफ प्रेग्नेंसी, अत्याधिक उम्र के चलते हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ चुकी है।
AOGS सचिव, प्रोफ डॉ मीनल जैन ने बताया जब भी प्रेग्नेंसी के साथ कोई और समस्या हो, सही समय पर अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लेना और समय से मॉनिटरिंग व इलाज लेना ही मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम रखने का सबसे कामयाब उपाय है। प्रोग्राम के एंड में शहर के शहीद नगर और अर्जुन नगर के स्त्री रोग विशेषज्ञों ने एक अनूठा नाटक (स्किट) के माध्यम से सभी का मनोरंजन व इन मृत्यु दर को कम करने का संदेश दिया। प्रोग्राम में शहर के वरिष्ठ गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ आरती मनोज, डॉ नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा डॉ मधु राजपाल, डॉ सीमा सिंह, डॉ सविता त्यागी, डॉ अंजली वोहरा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. संजना महेश, डॉ. शिखा सिंह, डॉ आकृति और भारत के सबसे युवा लेप्रोस्कोपिक गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ ऋषभ पचौरी भी मौजूद रहे।