आगरालीक्स…आगरा के नवागत नगर आयुक्त ने आम यात्री बनकर सिटी बस में की पड़ताल. कई यात्री बिना टिकट मिले, न कोई रोक न टोक. खुद ने भी किया बिना टिकट सफर..
आगरा के नवागत नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने शनिवार को सिटी बसों की पड़ताल की तो हकीकत काफी चौंकाने वाली आई. आम आदमी बननकर नगर आयुक्त ने प्रतापुपरा से सिटी बस पकड़ी और उन्होंने कलक्ट्रेट तक की टिकट ली. लेकिन इसी टिकट पर वह भगवान टाकीज तक यात्रा करते रहे. बस कंडक्टर अभिषेक राज ने न तो टिकट की वैधता जांच की और न ही किसी यात्री से टिकट दिखाने को कहा.निरीक्षण में मिली खामियां
नगर आयुक्त ने इसके बाद निरीक्षण किया तो कई यात्री बिना टिकट ही सफर करते मिले. नगर आयुक्त ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि टिकट जांच व्यवस्था में ढिलाई के कारण हजारों रुपये के राजस्व का नुकसान रोजाना हो रहा है. उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियोंको व्यवस्था में सुधार लोने के निर्देश दिए.