हाथरसलीक्स…हाथरस में हरियाणवी डांसर के साथ स्टेज पर बदसलूकी. युवक ने ब्लाउस में रखने चाहे पैसे, कमर को छुआ. डांसर ने जड़ दिए थप्पड़. वीडियो हुआ वायरल
आगरा से सटे हाथरस जिले में हरियाणवी डांसर के साथ बदसलूकी का मामल सामने आया है. एक गांव में डांस प्रोग्राम के दौरान युवक ने डांस कर रही डांसर के पास आकर सेल्फी लेनी चाही और फिर ब्लाउज में पैसे रखने चाहे. यही नहीं उसकी कमर पर भी हाथ रख दिया जिससे डांसर गुस्से में आ गई और उसने मंच पर ही युवक को हड़का दिया और कार्यक्रम छोड़कर चली गई. एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी दो युवकों को अरेस्ट कर लिया है. डांसर के साथ बदसलूकी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मीडिया से बातचीत में हरियाणवी डांसन ने कहा कि ग्राम नगला नाई में बर्थडे कार्यक्रम था. यहां उसे डांस के लिए बुक किया गया. सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे. पुलिस भी मौजूद नहीं थी. डांसर ने बताया कि जब वह डांस कर रही थी तभी मंच पर लाल कैप पहने हुए एक आदमी आया. पहले उसने मेरे ब्लाउज में पैसे रखने चाहे, मैंने रोका और उसे इग्नोर कर दिया लेकिन इसके बाद उस युवक ने मेरी हाथ पकड़कर मेरी कमर को छुआ जो कि मुझे काफी गंदा फील हुआ. डांसर का मतलब ये नहीं होता कि आप कुछ भी करोगे. डासंन ने कहा कि आयोजकों ने मेरा साथ दिया लेकिन मेरी टीम के भी किसी सदस्य ने मेरा सपोर्ट नहीं किया. हरियाणवी डांसर ने इस बदसलूकी का वीडिजयो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया. पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है. इसके साथ ही आयोजक के खिलाफ भी बना अनुमति कार्यक्रम कराए जाने का केस दर्ज किया गया है.