आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर नगर निगम ने हटाए अतिक्रमण. मोमोज के स्टॉल, ठेल धकेल, अस्थायी काउंटर हटाए. दुकानों के सामने निकाले टिनशेड, विज्ञापन बोर्ड किए ध्वस्त
आगरा में नगर निगम ने सोमवार को एनएचएआई के साथ हाइवे पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. सिकंदरा मंडी से सिकंदरा थाना तक चले इस अभियान में सड़क और सर्विस रोड पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया. सड़क किनारे खड़ी ठेल धकेल, अस्थायी काउंटर, खोखों को जब्त किया गया तो वहीं दुकानों के सामने निकाले गए टिनशेड, विज्ञापन बोर्ड और अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया.कार्रवाई के दौरान एक बिल्डिंग मैटेरियल विक्रमा से प्रवर्तन दल की तीखी नेाकझोंक हुई. व्यापारी द्वारा सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाई गई थी. अधिकारियों ने उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए जिस पर कुछ देर बहस हो गई लेकिन सख्ती के बाद निर्माण सामग्री को हटा लिया गया. टीम ने दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी.