Wednesday , 10 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: ABVP protests at the university in Agra; submits memorandum to the Vice-Chancellor…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: ABVP protests at the university in Agra; submits memorandum to the Vice-Chancellor…#agranews

18

आगरालीक्स…आगरा में एबीवीपी का विवि में प्रदर्शन. कुलपति का किया घेराव. मांगों को लेकर देर शाम तक विवि में डटे रहे…

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, आगरा महानगर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल एवं मेरिट निर्धारण प्रक्रिया में हो रही गंभीर अनियमितताओं के विरोध में कुलपति को ज्ञापन सौंपा। दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक एबीवीपी कुलपति कार्यालय में बैठे रहे। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। एबीवीपी का आरोप है कि विश्वविद्यालय में कुछ विद्यार्थियों के अंक असामान्य रूप से बढ़ाकर उन्हें गोल्ड मेडल दिलाया जा रहा है, जबकि मेधावी विद्यार्थी पीछे रह गए हैं। परिषद ने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत अन्याय नहीं बल्कि संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।

इकाई अध्यक्ष शिवम कोली ने कहा, "विश्वविद्यालय में धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोल्ड मेडल केवल मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिलना चाहिए, न कि किसी विशेष कृपा से। मेधावी छात्रों के अधिकारों का हनन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है।" प्रांत राज्य विश्वविद्यालय संयोजक नितिन दुबे ने कहा, "छात्रों के साथ अन्याय और विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो पूरे विश्वविद्यालय का घेराव बड़े पैमाने पर किया जाएगा। प्रशासन को छात्र शक्ति की ताकत का अंदाजा नहीं है।" विभाग संयोजक दीपक कश्यप ने कहा हम छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। यह लड़ाई अंतिम परिणाम तक जारी रहेगी जब कॉपी रीचेक करने का प्राबधान नही हे तो कॉपी रीचेक कैसे हुई|

अभाविप की प्रमुख मांगें
गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले तथा मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के अंकों में हुए सभी संशोधनों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
सार्वजनिक किया जाए कि किन विद्यार्थियों के अंक बढ़ाए गए, कितने बढ़ाए गए तथा किन नियमों के अंतर्गत बढ़ाए गए।
जांच पूरी होने तक गोल्ड मेडल प्रदान करने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।
मेरिट एवं गोल्ड मेडल चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, उत्तरदायी एवं डिजिटल निगरानी के अंतर्गत लाया जाए।
विश्वविद्यालय की परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रणाली का स्वतंत्र ऑडिट कराया जाए।

इस अवसर पर रजत जोशी, शिवांग खंडेलवाल,अशवानी जाट, विवेक सिंह, जितेंद्र चौधरी, आयुष कश्यप, हर्ष, धीरज, कपिल,कनक, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Bulldozer run on unauthorized colony, two illegal constructions in Tajganj is also sealed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 34 हजार वर्ग मी. में बन रही अनाधिकृत कॉलोनी पर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Video of Haryanvi dancer being mistreated on stage in Hathras goes viral…#agranews

हाथरसलीक्स…हाथरस में हरियाणवी डांसर के साथ स्टेज पर बदसलूकी. युवक ने ब्लाउस...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati’s ‘Gavishthi Yatra’ receives overwhelming support in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गविष्ठि यात्रा को मिला भरपूर समर्थन....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: On the first day, 5,863 candidates skipped the police recruitment exam in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पहले दिन 5,863 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा. 19,673...

error: Content is protected !!