आगरालीक्स…Agra News: आगरा से एक और शहर के लिए फ्लाइट हो रही बंद, नोएडा एयरपोर्ट के संचालन से आगरा खेरिया एयरपोर्ट की फ्लाइट की जा रहीं सीमित, जानें। ( Agra Live News: Agra Hyderabad Flight stop from 16th June 2026)
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से हैदराबाद, बेंगलूरू, मुंबई, अहमदाबाद के लिए फ्लाइट संचालित हो रहीं थी, 29 मार्च को आगरा अहमदाबाद फ्लाइट बंद कर दी गई। अब 15 जून से नोएडा एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो रहा है, इसके साथ ही आगरा के खेरिया एयरपोर्ट की फ्लाइट को सीमित किया जा रहा है।
हैदराबाद फ्लाइट 16 जून से हो रही बंद
आगरा से अभी हैदराबाद, बेंगलूरू और मुंबई के लिए फ्लाइट संचालित हो रही है। 16 जून से आगरा हैदराबाद फ्लाइट बंद होने जा रही है, 16 जून से आगरा हैदराबाद फ्लाइट आगरा के खेरिया एयरपोर्ट की जगह नोएडा एयरपोर्ट पर आएगी। वहीं, आगरा बेंगूलरू फ्लाइट सभी दिन संचालित हो रही थी अब इसे सीमित कर दिया गया है अब सप्ताह में पांच दिन ही आगरा बेंगलूरू फ्लाइट उड़ान भरेगी। विवेक शर्मा निदेशक खेरिया एयरपोर्ट का मीडिया से कहना है कि 2 जुलाई से आगरा से बेंगलूरू फ्लाइट सप्ताह में सात की जगह पांच दिन ही उड़ान भरेगी।
2 जुलाई के बाद आगरा से फ्लाइट
आगरा बेंगलूरू फ्लाइट, मंगलवार और गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन
आगरा मुंबई फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी