आगरालीक्स …Agra News: आगरा चौपाटी में जिपलाइन राइड के दौरान 45 फीट से नीचे गिरने से कारोबारी के बेटे की मौत के मामले में पीडब्ल्यूडी की टीम करेगी तकनीकी जांच। हादसे के बाद से आगरा चौपाटी बंद है। ( Agra Live News: PWD investigate in Zipline accident, 16 year old falls from 45 feet died)
आगरा चौपाटी में 24 मई को फिरोजाबाद के रहने वाले पंकज अग्रवाल अपने परिवार के साथ आए थे। कारोबारी पंकज अग्रवाल का 16 साल का बेटा कुणाल जिपलाइन राइड करने के लिए गया। चिपलाइन राइड शुरू करते ही कुणाल 45 फीट से नीचे गिर गया, हादसे में कुणाल की मौत होने के बाद आगरा चौपाटी को बंद कर दिया गया था। इस मामले में जिपलाइन संचालित कर रही कंपनी के मैनेजर डिफेंस कॉलोनी निवासी संतोष कुमार दुबे और सुरक्षा मैनेजर अभिषेक निवासी गाजीपुर दिल्ली को जेल भेज दिया था। इस मामले की एडीए ने जांच कराई, इसमें सामने आया था कि राइड के दौरान हुक ठीक से नहीं लगाया गया इससे कुणाल 45 फीट से नीचे गिर गया।
पीडब्ल्यूडी की टीम करेगी जांच
इस मामले में बारीकी से जांच के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया है। एडीए के मुख्य अभियंता संजीव कुमार का मीडिया से कहना है कि जिपलाइन हादसे की बारीकी से जांच के लिए पीडब्ल्यूडी से कराई जा रही है जिससे आगे इस तरह के हादसे ना हों।