मथुरालीक्स…पुरुषोत्तम मास खत्म होने से पहले गोवर्धन, वृंदावन में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं की भीड़. परिक्रमा लगाने के लिए उमड़ा हुजूम
पुरुषोत्तम मास के समाप्त होने पर दो दिन हैं. ऐसे में ब्रज के मंदिरों में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ पहुंच गई है. मथुरा हो या फिर वृंदावन, गोवर्धन हों या फिर बरसाना. हर ओर श्रद्धालुओं का सैलाब ही दिखाई दे रहा है. ब्रज 84 कोस की परिक्रमा के साथ ही वृंदावन परिक्रमा और गोवर्धन परिक्रमा के लिए तो हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं. आज शनिवार और कल रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु मथुरा परिक्षेत्र में पहुंचे हैं. गोवर्धन में पैर रखने की जगह नहींपुरुषोत्तम मास में परिक्रमा लगाने के लिए सबसे अधिक गोवर्धन में श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं. हाल ये है कि परिक्रमा लगा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक है कि मंदिर के आसपास तो पैर रखने तक की जगह नहीं है. वहीं पूरा परिक्रमा मार्ग राधे राधे और हरे कृष्ण के जयकारे से गूंज रहा है. इधर वृंदावन के सभी मंदिरों में भीड़ पहुंची हुई है. ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए दिल्ली सहित आसपास के जिलों व राज्यों से भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं.