फिरोजाबादलीक्स…सनसनीखेज, फिरोजाबाद में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने पत्नी को गोली मारकर की आत्महत्या.
फिरोजाबाद में सनसनीखेज वारदात हुई है. शिकोहाबाद में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने पत्नी को गोली मारकर खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है. मृतक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर का नाम 70 वर्षीय राकेश यादव है. इनके पिता जगदीश यादव विधायक रह चुके हैं. राकेश यादव एक डिग्री कॉलेज के प्रबंधक भी थे जिसका विवाद कोर्ट में चल रहा था. उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो गए थे जिसको लेकर वो तनाव में थे. आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है.