मथुरालीक्स…गोवर्धन परिक्रमा को श्रद्धालुओं का सैलाब. मुड़िया पूर्णिमा जैसी भीड़. कल पुरषोत्तम मास का आखिरी दिन…राधे—राधे के जयकारों से गुंज रहा ब्रज
पुरुषोत्तम मास का आखिरी दिन सोमवार को है. सोमवती अमावस्या के साथ ही इस पवित्र मास का समापन हो जाएगा. इस मास में ब्रज चौरासी कोस सहित गोवर्धन और वृंदावन परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा है. समापन के एक दिन पहले रविवार को तो मानों श्रद्धालुओं का सैलाब ही गोवर्धन परिक्रमा के लिए उमड़ पड़ा हो. भीड़ इतनी अधिक है जैसे मुड़िया पूर्णिमा पर होती है. 21 किलोमीटर लंबे गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर चारों ओर राधे राधे और गिरिराज जी महाराज की जय के जयघोष गूंज रहे हैं. कई श्रद्धालु दंडवत परिक्रमा कर रहे हैं.लंबी—लंबी कतारें
परिक्रमा मार्ग पूरी तरह से रोशनी से जगमग है. श्रद्धालु मानसी गंगा, दानघाटी मंदिर और जतिपुरा मुखारविंद में दर्शन और पूजा अर्चना के लिए लंबी लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं. भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. परिक्रमा मार्ग पर जगह जगह पेयजल, चिकत्सा सहायता केंद्र और भंडारों की व्यवस्था की गई है.