आगरालीक्स …Agra News: आगरा के बोन हॉस्पिटल में सात राज्यों के 70 मरीजों से जानें वे एक टांके से रीढ़ की हड्डी की सर्जरी कराने के लिए इतनी दूर क्यों आए। स्पाइन एंडोस्कोपिक सर्जन डॉ. देवाशीष शर्मा ने मरीजों की सर्जरी की, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने मरीजों से इतनी दूर से आकर इलाज कराने और इलाज के बारे में जानकारी ली।
आगरा के प्रतापपुरा स्थित बोन हॉस्पिटल के निदेशक वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. डीवी शर्मा के बेटे डॉ. देवाशीष शर्मा एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जन हैं। वे एक छोटे से टांके से कमर, रीढ़ की हड्डी के दर्द से पीड़ित मरीजों की सर्जरी कर रहे हैं। उनसे सर्जरी कराने के लिए देश भर से मरीज आने लगे हैं। बोन हॉस्पिटल में पश्चिम बंगाल आसाम बिहार मध्य प्रदेश राजस्थान और अपने उत्तर प्रदेश सहित सात राज्यों के मरीज सर्जरी कराने के लिए आए। इसमें से पश्चिम बंगाल के अमर मंडल ,आसाम से रफीक़ उल इस्लाम ,बिहार से मम्मी कुमारी ,शाहजहाँपुर से सोन कली कानपुर से चंद्रशेखर ,राजस्थान से अमर सिंह की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी एंडोस्कोपिक विधि से एंडोस्कोपिक सर्जन डॉ. देवाशीष शर्मा ने की।
आनलाइन वीडियो देखकर और सर्जरी करा चुके मरीजों के कहने पर आए
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने मंगलवार को बोन हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में मरीजों को डिस्चार्ज स्लिप दी, उन्होंने पूछा कि इतनी दूर से यहां सर्जरी कराने क्यों आए, उनके राज्य में भी सर्जरी की सुविधा है और विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। इस पर मरीजों ने कहा कि उन्होंने आनलाइन वीडियो में एंडोस्कोपिक सर्जन डॉ. देवाशीष शर्मा द्वारा की जा रही सर्जरी के बारे में मरीजों के अनुभव देखे, इसके बाद सर्जरी कराने के लिए आए। कुछ मरीजों ने कहा कि उनके परिचित और रिश्तेदार पहले यहां सर्जरी करा चुके हैं, सर्जरी अच्छी हुई थी इसलिए इतनी दूर से यहां सर्जरी कराने के लिए आए हैं।
मेडिकल टूरिज्म का खुल रहा रास्ता
वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ व बोन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. डीवी शर्मा ने कहा कि आगरा में मेडिकल टूरिज्म का रास्ता खुल रहा है, इतनी दूर से मरीज सर्जरी कराने के लिए आ रहे हैं और संतुष्ठ होने के बाद अन्य मरीजों को भेज रहे हैं यह अच्छा संकेत है। उद्यमी डॉ. रंजना बंसल ने कहा कि आगरा के युवा डॉक्टर बेहतर काम कर रहे हैं, उनसे इलाज कराने के लिए कई राज्यों से मरीज आ रहे हैं, उन्होंने डॉ. देवाशीष शर्मा के कार्य की प्रशंसा की। हॉस्पिटल की डॉ. कमलेश शर्मा, प्रो. पूजा शर्मा ने कहा कि बोन हॉस्पिटल आने वाले दिनों में देश में एक बड़ा सेंटर होगा यहां हर राज्य से मरीज सर्जरी कराने के लिए आएंगे।