आगरालीक्स ..आगरा के सेंट जोंस कॉलेज में छात्र गुटों के बीच खूनी संघर्ष, बाहरी युवकों ने बीबीए के छात्र को दौडा दौडा कर पीटा, पिटाई करने के बाद दीवार फलांग कर बाहरी युवक फरार हो गए। लहूलुहान हालत में छात्र थाना हरीपर्वत पहुंचा है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के सेंट जोंस कॉलेज में बाहरी छात्र घुस आते हैं, ये छात्रों के साथ मारपीट करते हैं। सोमवार सुबह कॉलेज में पांच छह बाहरी छात्र घुस आए, उन्होंने बीबीए के छात्र जय सिकरवार को पकड लिया, उसकी पिटाई लगाने लगे। इससे छात्रों में खलबली मच गई, कॉलेज के छात्र और कर्मचारी युवकों को पकडने के लिए भागे, उन्होंने कॉलेज के गेट बंद करवा दिए।
दीवार फलांग कर भागे युवक
कॉलेज का गेट बंद करा देने पर बीबीए के छात्र जय सिकरवार की पिटाई करने के बाद बाहरी युवक दीवार फलांग कर भाग गए। ये छात्र आस पास के ही बताए जा रहे हैं, मारपीट के पीछे के कारण के लिए पूछताछ की जा रही है।
किराए के रूम में रहा रहा था छात्र
बीबीए का छात्र जय सिकरवार बाहर किराए के रूम में रह रहा है, उसके साथ बाहरी युवकों ने मारपीट क्यों की, इसके लिए पूछताछ की जा रही है। पीडित छात्र के साथी भी एकजुट हो गए।
छात्रों में आक्रोश, सीसीटीवी में कैद
बीबीए के छात्र जय सिकरवार के साथ मारपीट सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी के फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। वहीं, कॉलेज में घुसकर छात्र के साथ मारपीट से साथी छात्रों में आक्रोश है।
कॉलेज में पहले भी हो चुकी है मारपीट
सेंट जोंस कॉलेज में पहले भी मारपीट हो चुकी है, यहां बाहरी युवक आ जाते हैं और छात्रों के साथ मारपीट करते हैं। कई बार छात्राओं पर टिप्पणी करने के मामले भी सामने आ चुके हैं।