आगरालीक्स…आगरा में कैप्स रियलिटी एलएलपी और एसएनजी इंपीरियल ने निवेशकों, उद्यमियों को वृंदावन ग्रोथ कॉन्क्लेव की दी जानकारी. वृंदावन में तेजी से विकसित हो रहे रियल एस्टेट एरियाज, हाईटेक प्रोजेक्ट्स को विस्तार से समझाया
वृंदावन में तेजी से हो रहे विकास, रियल एस्टेट सेक्टर की बढ़ती संभावनाओं तथा होटल एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग के विस्तार को केंद्र में रखकर वृंदावन ग्रोथ कॉन्क्लेव का आयोजन 21 जून 2026 को Hotel SNG Taj Grand में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन CAPS Realty LLP एवं SNG Imperial द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कॉन्क्लेव में आगरा के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, निवेशकों एवं व्यवसायियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में CAPS REALTY से Dr Pankaj Sharma evam Prem Sharma ने वृंदावन में तेजी से विकसित हो रहे रियल एस्टेट क्षेत्र, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं तथा निवेश के बढ़ते अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।
विशेषज्ञों ने बताया कि धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में वृंदावन में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके परिणामस्वरूप होटल, रिसॉर्ट, सर्विस अपार्टमेंट और अन्य हॉस्पिटैलिटी सुविधाओं की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने वृंदावन को भविष्य के एक महत्वपूर्ण रियल एस्टेट एवं हॉस्पिटैलिटी हब के रूप में विकसित होने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सुनियोजित विकास और बेहतर सुविधाओं के माध्यम से वृंदावन निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। आयोजकों ने अपने संबोधन में कहा कि उनका उद्देश्य वृंदावन के विकास से जुड़ी संभावनाओं को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करना तथा निवेशकों, उद्यमियों और समाज के विभिन्न वर्गों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का समापन सहभागियों के बीच विचार-विमर्श एवं नेटवर्किंग सत्र के साथ हुआ, जिसमें वृंदावन के उज्ज्वल भविष्य और विकास की दिशा में सामूहिक सहयोग पर बल दिया गया।
