आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा की पॉश कॉलोनियों में रहने वाले तीन युवक चला रहे थे फर्जी कंपनी. 2 करोड़ की इनकम टैक्स क्रेडिट चोरी, 70 करोड़ के फर्जी बिल…जानें इनके नाम सहित पूरी जानकारी
आगरा की पॉश कॉलोनी में रहने वाले तीन युवक किसी और के दस्तावेज का उपयोग कर फर्जी कंपनी चला रहे थे. इस फर्म के जरिए लगभग 2करोड़ रुपये की आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) चोरी व ₹70 करोड़ की फर्जी बिलिंग की. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप, 01 इंक पैड व 10 प्लास्टिक की मोहरें बरामद की हैं. पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.पकड़े गए युवकों के नाम
रजत बैनर्जी पत्र निवासी नेहरू इंक्लेव थाना सदर बाजार कमि0 आगरा।
राहुल पुत्र स्व0 राजेश निवासी ताजनगरी फेस 02 थाना ताजगंज आगरा।
नितिन पुत्र स्व0 राजेश कुमार निवासी ताजनगरी फेस 02 थाना ताजगंज आगरा।
राज्य कर अधिकारी अतुल कुमार आर्य द्वारा ओम ट्रेडर्स के मालिक व श्रीराम ट्रेडर्स के मालिक के खिलाफ आईटीसी का अनुचित लाभ पहुँचाने हेतु कूटरचित प्रपत्रों/अभिलेखों के आधारक पर पंजीयन प्राप्त कर, राजस्व विभाग को क्षति पहुँचाने सम्बन्ध में थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया था. थाना लोहामंडी पुलिस टीम व साइबर सैल कमिश्नरेट द्वारा इसकी जांच की जा रही थी. जांच के क्रम में साइबर सैल की सहायता से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में अभियुक्त रजत, राहुल व नितिन के नाम प्रकाश में आए, जिनके द्वारा धोखे से दीपक व संदीप के दस्तावेजों का उपयोग कर, कूटरचित दस्तावेजों से बोगस फर्म पंजीकृत कराया गया है. अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना लोहामंडी पर पुलिस टीमों का गठन किया गया. पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्तगण को पूछताछ हेतु थाना लाया गया. इन तीनों ने अन्य व्यक्तियों के नाम पर कूटरचित दस्तावेज की सहायता से फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर व रजिस्टर्ड कराकर सरकार से लगभग 02 करोड़ रूपये कर आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) चोरी व लगभग 70 करोड़ रूपये फर्जी बिलींग की गया है.