आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं, सड़क से लेकर विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे, करीब तीन घंटे आगरा में रहेंगे, जानें।
सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरान लखनऊ कोचिंग में लगी आग के बाद निरस्त कर दिया गया था अब वे 28 जून यानी रविवार को आगरा आ रहे हैं। पहले वे हाथरस जाएंगे वहां विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, हाथरस से वे आगरा आएंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहां से दोपहर करीब एक बजे आगरा आएंगे।
मंडलीय लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे
आगरा में 28 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर एक बजे से मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलीय लोक निर्माण विभाग के सड़क सहित अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे, निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ ही नए कार्यों के बारे में भी चर्चा करेंगे।
करीब एक घंटे तक समीक्षा बैठक करेंगे।
एक घंटे विकास कार्य और कानून व्यवस्था की बैठक करेंगे
इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 2.45 बजे से 3.45 बजे तक मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे, इसके साथ ही मंडलीय कानून व्यवस्था की भी बैठक करेंगे। यह बैठक एक घंटे चलेगी, शाम चार बजे वे आगरा से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।