आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में सड़क बनने के 24 घंटे बाद ही उखड़ गई, भाजपा पार्षद ने खोली पोल, सड़क की मरम्मत के लिए पहुंची ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा।
आगरा के वार्ड 36 मुस्तफा क्वाटर आगरा कैंट के भाजपा पार्षद राकेश कन्नौजिया ने सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर धरना दिया था, उनके धरने देने के बाद सड़क बनाने का आश्वासन दिया गया। पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क बना दी गई लेकिन सड़क 24 घंटे में ही उखड़ गई। भाजपा पार्षद ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता खराब होने की बात को उठाया और जेई को भी सड़क उखड़ने की सूचना दी।
ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंची टीम को पकड़ा
शुक्रवार रात को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुछ लोग आए, उन्होंने सड़क पर गिट्टी डालना शुरू किया, भाजपा पार्षद ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। उसे काम नहीं करने दिया, सवाल उठाया कि सड़क को दोबारा अच्छी तरह से बनाया जाए जिससे सड़क अच्छी गुणवत्ता की बन सके।