हाथरसलीक्स…हाथरस के छात्र की लखनऊ में कोचिंग के हॉस्टल की बिल्डिंग से गिरकर मौत. एनडीए की कर रहा था तैयारी. एक जुलाई को था जन्मदिन
हाथरस के रहने वलो सहायक लेखा अधिकारी के 16 साल के बेटे की लखनऊ में कोचिंग के हॉस्टल की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई. वह लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र स्थित एक डिफेंस कोचिंग में एनडीए की तैयारी कर रहा था. मौत की सूचना पाकर पिता हाथरस से लखनऊ पहुंचे. उन्होंने बेटे की मौत पर कोचिंग संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पिता का कहना है कि बेटे की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हुई है जबकि पुलिस का कहना है कि उसकी तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पिता ने कोचिंग संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है.जानिए क्या है पूरा मामला
हाथरस के मुल्तान गेट पर रहने वाले हरीश शर्मा कासगंज में विकास भवन में सहायक लेखा अधिकारी हैं. उन्होंने बताया कि उनका 16 साल का गेटा रोहित शर्मा लखनऊ में कोचिंग से एनडीए की तैयारी कर रहा था. उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात सवा 10 बजे दोस्तों का फोन आया और उन्होंने कहा कि रोहित छत से गिर गया है. कुछ देर बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई. पिता ने बताया कि रोहित का जन्मदनि 1 जुलाई को था. दो दिन पहले रोहत ने दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने का प्लान बताते हुए कुछ पैसे मांगे थे. तब मैंने 500 रुपये आनलाइन भेज दिए थे. उसे बर्थडे से पहले कुछ और रुपये भेजने को कहा था. उन्होेंने बताया कि रोहित को पांचवीं मंजिल से गिरने को बताया जा रहा है, उस छत पर निर्माण का कार्य चल रहा है. छत पर चारों तरफ बाउंड्रीवॉल या रेलिंग नहीं लगी हुई हैं.
पिता हरीश ने बताया कि रोहित प्रथम तल पर रहता था लेकिन पांचवीं मंजिल पर क्या करने और क्यों गया. उसकी चप्प भी वहां पर नहंी मिली. मोबाइल फोन कमरे में मिला. अगर वह घूमने भी गया होता तो अपना फोन तो लेकर गया ही होता. वह नीचे गिरा, इसकी सीसीटीवी फुटेज मिली है लेकिन वह ऊपर तक कैसे गया, इसकी फुटेज नहीं मिली है. बेटा गिरने के बाद काफी देर तक नीचे जमीन पर पड़ा रहा और हॉस्टल प्रबंधन स्टाफ का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं पहुंचा. साथी छात्रों ने बाहर जाकर देखा तब इसकी जानकारी प्रबंधन को हुंई. उसे अपोलो अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. वहीं पुलिस का कहना है कि पिता की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है.