आगरालीक्स…आगरा में आसमान से बरसी आग. 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश के सबसे गर्म शहरों में ताजनगरी. रविवार को भी लू का अलर्ट जारी…मानसूनी बारिश का इंतजार
आगरा इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. आसमान से आग बरस रही है और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. सुबह से लेकर शाम तक गर्माहट बनी रहती है. सुबह 6 बजे से ही सूरज की तेज किरणें चपेट में लेना शुरू कर दे रही है और दोपहर में तो धूप इतनी तेज है कि एक पल भी उसमें ठहरा नहीं जाता. रात 8 बजे तक दोपहर की धूप की गर्माहट बनी रहती है. दिन के साथ रात को भी गर्मी से चैन नहीं मिल रहा है. कूलरों ने भी हवा देना कम कर दिया है.देश के सबसे गर्म शहरों में ताजनगरी
आगरा इस समय देश के सबसे गर्म शहरों में टॉप 5 में बना हुआ है. शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी आगरा में लू का अलर्ट है और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मानसून आने में अभी एक सप्ताह तक का समय लग सकता है, ऐसे में इससे पहले ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 27/06/26) 43.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 27/06/26) 30.0
Departure from Normal(oC) -