आगरालीक्स…पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये सस्ता, देश की निजी कंपनी नायरा एनर्जी ने घटाए दाम. सरकारी कंपनियों ने नहीं किया अभी कोई बदलाव. कच्चा तेल सस्ता हुआ है…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने बुधवार को पेट्रोल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की कमी की है. नायटा के पेट्रोल की कीमत अब 119.79 रुपये से घटकर 114.79 रुपये और डीजल 102,57 रुपये से घटकर 99.57 रुपये हो गई है. हालांकि अभी सरकारी तेल कंपनियों इंडियन आयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड ने कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं किया है.नायरा के देश में 7 हजार पेट्रोल पंप
नायरा एनर्जी के देशभर में 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं जबकि बाकी कंपनियों के एक लाख से ज्यादा हैं. इस तरह बाजार में नायरा की हिस्सेदारी 7 प्रतिशत तक है. नायरा की नई दरें सभी जगह लागू कर दी गई हैं.
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम 73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं. अमेरिका ईरान जंग के चलते ये 100 डॉल्र के पार निकल गया था लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव कम होने से दाम घटे हैं.