आगरालीक्स…आगरा के छीपीटोला जैन मंदिर में होगा उपाध्याय पदारोहण दिवस एवं भव्य जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव. मंदिर समिति ने किया पत्रिका का विमोचन
आगरा-समाधिस्थ आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज एवं आचार्यश्री अभिनंदन सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से वैज्ञानिक संत आचार्यश्री निर्भयसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 5 एवं 6ं जुलाई को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, छीपीटोला रकाबगंज थाने के सामने में उपाध्याय पदारोहण दिवस एवं भव्य जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव को लेकर शुक्रवार को मंदिर परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी तथा महोत्सव के पोस्टर का भी विमोचन किया गया|पत्रकारों को संबोधित करते हुए आचार्यश्री निर्भयसागर जी महाराज ने कहा कि यह आयोजन आगरा के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर है।महोत्सव में कोटा के ब्रह्मचारी मोहनलाल भैय्या को जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान की जाएगी|निर्यापक मुनि श्री शिवदत्तसागर जी महाराज को उपाध्याय पद के संस्कार संपन्न होंगे।श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन उप पंचायत समिति, छीपीटोला के अध्यक्ष मनोज जैन 'बल्लो ने बताया कि 5 जुलाई को प्रातः7:00 बजे पाठशाला शिक्षक संगोष्ठी दोपहर 2:00 बजे से गणधर वलय विधान तथा सांय 7:00 बजे से ब्रह्मचारी मोहनलाल भैय्या की विनोली यात्रा एवं गोदभराई का आयोजन होगा। मंदिर समिति के मंत्री मुरारीलाल जैन एवं मुख्य संयोजक अनिल जैन कांटे वालों ने बताया कि 6 जुलाई को प्रातः 7:30 बजे भव्य शोभायात्रा जैन भवन से प्रारंभ होकर पार्श्वधाम पहुंचेगी|जहां ध्वजारोहण,चित्र अनावरण,दीप प्रज्वलन,उपाध्याय पदारोहण,दीक्षा संस्कार एवं अन्य मांगलिक धार्मिक विधियां संपन्न होंगी।उन्होंने बताया कि महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विशाल पंडाल की व्यवस्था की जा रही है। विभिन्न नगरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बसों के माध्यम से आगरा पहुंचने की संभावना है। चातुर्मास की मंगल कामना को लेकर विभिन्न स्थानों से आचार्यश्री निर्भयसागर जी महाराज को श्रीफल अर्पित करेंगे।आयोजन समिति के अनुसार यह दो दिवसीय महोत्सव आगरा के धार्मिक इतिहास का एक यादगार आयोजन सिद्ध होगा।इस मौके पर मनोज जैन बल्लो,अनिल जैन कांटे,मुरारी लाल जैन,अक्षय जैन,हेमंत जैन,प्रवीन जैन नेताजी मोनू जैन,दीपक जैन,आयुष जैन, राजेश जेन,बिट्टू जैन,समस्त मंदिर समिति के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे|