आगरालीक्स …Agra News: आगरा में हरीपर्वत दिल्ली गेट रोड डिवाइडर के दोनों तरफ 11—11मीटर चौड़ा होगा। 120 साल पुरानी दिल्ली गेट की चाय की दुकान सहित तीन दुकान ध्वस्त, तीन और दुकानों को किया जाएगा ध्वस्त।
आगरा में हरीपर्वत से दिल्ली गेट तक सीएम ग्रिड से 26 करोड़ से सड़क का निर्माण चल रहा है। इसके लिए डिवाइडर के दोनों तरफ 11—11 मीटर सड़क निर्माण होगा। इसके लिए नगर निगम ने तीन महीने पहले सर्वे के बाद छह दुकानों को हटाने के लिए नोटिस दिए थे। लाल निशान भी लगा दिए थे, दुकानों को अपने स्तर से हटाने के लिए कहा गया था।
120 साल पुरानी चाय की दुकान सहित तीन दुकान की गईं ध्वस्त
नगर निगम की टीम गुरुवार को दिल्ली गेट पहुंची, टीम ने बैकहो लोडर से दिल्ली गेट पर राजकुमार की 120 साल पुरानी चाय की दुकान सहित तीन दुकानों को ध्वस्त कर दिया। सहायक अभियंता जीवके के निर्देशन में टीम ने दुकानों को ध्वस्त कर दिया।
तीन और दुकानें होंगी ध्वस्त
हरीपर्वत से दिल्ली गेट होते हुए राजा की मंडी स्टेशन तक सीएम ग्रिड के सड़क निर्माण के लिए नगर निगम की टीम ने छह दुकानों को हटाने के लिए कहा था। नगर निगम की टीम ने तीन दुकानों को ध्वस्त कर दिया है। तीन और दुकानों को ध्वस्त किया जाएगा, दुकानदारों को अपने स्तर से दुकानें हटाने के लिए कहा गया है।