Tuesday , 21 July 2026
Home आगरा Agra News: Tulsi saplings distributed to passersby in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Tulsi saplings distributed to passersby in Agra…#agranews

53

आगरालीक्स…आगरा में राहगीरों को बांटे तुलसी के पौधे. पर्यावरण और सनातन संस्कृति का दिया संदेश

भारत विकास परिषद, अमृतम शाखा द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत कमला नगर स्थित श्री राम चौक पर तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सनातन संस्कृति में तुलसी के धार्मिक, आध्यात्मिक एवं औषधीय महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को 101 तुलसी के पौधे निःशुल्क वितरित किए गए। शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता 'राम भाई' ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तुलसी को अत्यंत पवित्र एवं पूजनीय स्थान प्राप्त है। तुलसी केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मक ऊर्जा का भी आधार है। उन्होंने सभी से अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सिंघल ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत आयोजित ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत के साथ प्रकृति के संरक्षण का महत्व समझाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के संयोजक विकास गोयल एवं सपना गोयल थे। इस अवसर पर शाखा सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, उपाध्यक्ष एवं महिला प्रभारी रेखा अग्रवाल, विजय अग्रवाल, आरएस गुप्ता, सुनील बंसल, नीरज मित्तल, राकेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता, दीपक भार्गव, हिमांशु अग्रवाल, बृजमोहन रेपुरिया, राजा बाबू गोयल, ज्योति मित्तल, राज अग्रवाल, गौरव बिंदल, मधु गोयल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Bhadhli Navami is on 22nd July, many weddings will take place during this auspicious, self-validating muhurat…#agranews

आगरालीक्स….भढली नवमी कल, अबूझ मुहूर्त में होंगी कई शादियां फिर चार महीने...

आगरा

Agra News: Married woman dies in Agra just three months after wedding…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, तीन महीने पहले हुई थी...

आगरा

Agra News: Bateshwar Sawan Mela from 3rd August…#agranews

आगरालीक्स…बटेश्वर में सावन मेले और सावन के सोमवारों पर होगी विशेष सुरक्षा...

आगरा

Obituaries of Agra on 21st July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!