आगरालीक्स…आगरा में 22 और 23 जुलाई को आधे शहर में नहीं होगी पानी की सप्लाई. जानें किन किन इलाकों में होगा जलसंकट
आगरा में 22 और 23 जुलाई को आधे शहर में पानी की आपूर्ति् बाधित रहेगी. ताजगंज जोन के खैराती टोला पंपिंग स्टेशन पर नमामि गंगे योजना के तहत सीवर लाइन जोड़ने का काम किया जाना है. यह काम मंगलवार से शुरू कर दिया जाएगा. इसके चलते पानी की आपूर्ति् आधे शहर में बाधित रहेगी. यह जानकारी जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने दी. 24 जुलाई की सुबह ही जलापूर्ति शुरू हो सकेगी.इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
जीवनी मंडी वाटरवक्र्स से जुड़े रकाबगंज, बालूगंज, छीपीटोला, ताजगंज, इंद्रापुरम, हन्ना गली, विभव नगर, नौलक्खा, सदन, बुंदू कटरा, मधु नगर, ग्वालियर रोड, डिफेंस एस्टेट, ईदगाह कॉलोनी.